लौरिया: लौरिया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पति-पत्नी को रौंदा,पत्नी कि मौत
तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया है। जिसमें पत्नी की मौत हो गई है।जबकि पति गंभीर रूप से घायल है।घटना जिले लौरिया थाना क्षेत्र के लौरिया-कैथवलिया मुख्य मार्ग स्थित बेलवा गांव के पास की है।हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।