मुज़फ्फरनगर: छेड़छाड़ के आरोप पर युवती का गुस्सा फूटा, सिटी सेंटर पर ई-रिक्शा चालक की पिटाई, वीडियो वायरल
सिटी सेंटर के पास उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती ने ई-रिक्शा चालक की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में युवती चालक को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि चालक पर युवती ने कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जिसके बाद उसका गुस्सा फूट पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।