सीतामऊ: ग्राम बेटीखेड़ी में मोर का शिकार करते दो आरोपी पकड़े गए, मृत मोर बरामद, वन विभाग को दी सूचना
मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेटीखेड़ी में 30 मई दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से एक मृत मोर, गुलेल और पत्थर बरामद हुए हैं, सूचना पर पुलिस दोनों को थाने ले गई,मामले की जांच के लिए वन विभाग की टीम भी पहुंच रही है,