विदिशा नगर: कोतवाली पुलिस द्वारा नीमताल से तेज आवाज में बज रहे डीजे और दो से ज्यादा साउंड लेकर चल रहे डीजे को पुलिस ने किया जब्त
कोतवाली थाना क्षेत्र के नीमताल पर पुलिस द्वारा तेज आवाज में और दो से ज्यादा साउंड रखकर बजाए जा रहे डीजे को जप्त करने की कार्यवाही की है। आज सीएसपी राजेश तिवारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने स्पष्ट रूप से कोलाहल अधिनियम का पालन करने के संबंध में दर्शन निर्देश जारी किए थे। किसी भी डीजे वाहन पर 2 से ज्यादा साउंड ना रखने की बात कही थी।