विदिशा नगर: मंगलवार को कलेक्ट्रेट और नगर पालिका में जनसुनवाई मे आए कुल 60आवेदनो मे 25 का मौके हुआ निराकरण,शेष को जांच के लिए भेजा
मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट और नगर पालिका में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 60 शिकायत प्राप्त हुई। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर और एडीएम द्वारा जनसुनवाई की गई। नगर पालिका में तहसीलदार द्वारा सुनवाई करते हुए समस्याओं को हल किया गया। 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। अन्य शिकायतों को जांच के लिए भेजा गया।