विदिशा नगर: प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी-विद्यार्थी,कोचिंग संचालको ने मंगलवार रात दुर्गानगर चौराहे से नीमताल तक निकाला कैंडिल मार्च
पटवारी परीक्षा और भर्ती का विरोधी जताते हुए 28 तारीख को भोपाल में प्रदेश स्तरीय आंदोलन होने जा रहा है। उसके पूर्व मंगलवार को रात 8:30 बजे के लगभग दुर्गानगर चौराहे से नीमताल गांधीचौक तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी, अभ्यर्थी और कोचिंग संचालकों ने कैंडल मार्च निकालते हुए भर्ती प्रक्रिया को रोकने की मांग की है।