विदिशा नगर: मंगलवार दोपहर हास्पिटल रोड स्थित चन्दशेखर आजाद की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि पर विदिशा की विरासत गुरूप ने किया माल्यार्पण
मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के मौके पर विदिशा की विरासत ग्रुप के सदस्यों द्वारा हॉस्पिटल रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर याद किया। विदिशा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व रघुवीर चरण शर्मा द्वारा विदिशा शहर में स्थापित कराई गई महापुरुषों की प्रतिमाओं में से एक चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर नमन किया।