घोड़ाडोंगरी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ग्रामीणों से किया संवाद, स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर वरिष्ठजनों का किया सम्मान
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरापाटला में सोमवार शाम करीब 5 बजे “गांव-बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण मंडल के चिरापाटला एवं भौरा मंडल के मंडई ग्राम में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया गया।