बांगरमऊ: उन्नाव में मुंशीगंज-अजगैन मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, दोनों बाइक चालक गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 5 बजे के करीब मुंशीगंज-अजगैन मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जरेलिया गांव निवासी राजेंद्र (25) रसूलाबाद जा रहे थे, तभी परेंदा गांव के मोनू यादव (30) से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसा खड़हरा गांव के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। चालक रामसिंह और ईएमटी गोविं