बलिया: जनपद में किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूरा कराने के लिए प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख
Ballia, Ballia | Apr 18, 2026 जनपद में किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूरा कराने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार राजस्व, कृषि और विकास विभाग के कर्मचारियों को प्रतिदिन कम से कम 10 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी शनिवार की सुबह 9:00 बजे मुख्य राजस्व अधिकारी ने दी।