राठ: सिकंदरपुरा में 35 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में धारदार हथियार से काटा अपना गला, किया आत्महत्या का प्रयास
Rath, Hamirpur | Jun 2, 2026 राठ कोतवाली व कस्बा क्षेत्र के सिकंदरपुरा इलाके में 35 वर्षीय एक युवक शराब के नशे में धुत होकर किसी धारदार हथियार से अपना गला काटकर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद युवक के लहूलुहान होने पर मौक़े पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।