डीग: डीग जिले में 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज' अभियान, स्कूली छात्रों को विधिक अधिकारों व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग द्वारा मंगलवार को जिलेभर के विद्यालयों में “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज” नामक विशेष विधिक जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।