चनपटिया: एसपी डॉ. सौर्य सुमन ने मनुआपुल थाने का निरीक्षण किया, हत्या, लूट और डकैती के लंबित मामलों की समीक्षा की
बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. सौर्य सुमन ने सोमवार को मनुआपुल थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। उक्त जानकारी पुलिस ने देर शाम करीब आठ बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिया बताया की उन्होंने मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस, थाना परिसर और आवासीय बैरक का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद विभिन्न पंजी—अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, डकैती, लूट तथा गुंडा पंजी