गोरखपुर: मध्य प्रदेश में गीता प्रेस से छपने वाली कल्याण पत्रिका के नाम पर की जा रही है जालसाजी
गीता प्रेस का नाम देकर कल्याण पत्रिका के रसीद में वार्षिक सदस्य बनने को लेकर 300 की रसीद काटी जा रही है, जो की पूरी तरीके से फर्जी है। यह मामला तब सामने आया जब गीता प्रेस के एक श्रोता ने गीता प्रेस में फोन कर इसकी जानकारी दी। पता चला कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की दुकान में आकर एक जालसाज फर्जी तरीके से गीता प्रेस का रसीद काट रहा है।