बाड़मेर: राजस्थान ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा का बाड़मेर में आयोजन, कड़ी सुरक्षा और चेकिंग के बाद मिली एंट्री
Barmer, Barmer | Sep 19, 2025 राजस्थान ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई है। यह एग्जाम 21 सितंबर तक रोज 2 पारी में आयोजित होगी। शुक्रवार शाम 5:00 बजे दूसरी पारी की परीक्षा समाप्त हुई।बाड़मेर जिले में 19 सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को परीक्षार्थियों की सेंटरों पर लंबी लाइनें देखने को मिली। जींस पहने आए अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी गई।