बाड़मेर: नेशनल हाईवे-68 पर एक बेकाबू स्कॉर्पियो पलटी, सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर व बिजली के खंभों पर चढ़ी, दो युवक घायल
Barmer, Barmer | Sep 19, 2025 बाड़मेर में नेशनल हाईवे-68 पर एक बेकाबू स्कॉर्पियो पलटी खाकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर व बिजली के खंभों पर चढ़ गई।इससे स्कॉर्पियो में सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया।यह हादसा जिले के सदर थाना इलाके में न्यूज क्लब के पास हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास लोग आ गए, लाइट को बंद करवाया।