बाड़मेर: बाड़मेर शहर के सफेद आंकड़ा रोड निवासी युवक ने चाकू से खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया
Barmer, Barmer | Sep 18, 2025 बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र सफेद आंकड़ा रोड निवासी युवक कमलेश पुत्र केवलाराम ने गुरुवार को धारदार हथियार से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जोधपुर रेफर कर दिया गया। युवक के भाई ने बताया कि वहां काफी समय से बेरोजगार भी है और कुछ लोगों से परेशान था।