पन्ना: ज़मीन हड़पने का आरोप, न्याय पाने के लिए दो भाई आधी रात को साइकिल से 70 किमी दूर कलेक्ट्रेट पहुंचे
Panna, Panna | Oct 7, 2025 पन्ना जिले की गुनौर तहसील के बमुरहिया सिठौली, सलेहा गांव के दो भाई कलेक्ट्रेट में न्याय की गुहार लगाने आधी रात को बैठे हुए है। दरसल पीड़ित बद्री प्रसाद और राजा भैया ने बताया कि गांव के करीब एक दर्जन लोग उन्हें गुलाम बना लिया है और उनकी निजी लगानी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। उन्हें जबरन अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है।