सुसनेर: खेजडाखेड़ी गांव में 4 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, सोयत पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध दर्ज किया प्रकरण
खेजड़ाखेड़ी गांव में 4 साल की मासूम से रेप करने की घटना को लेकर आज सोमवार को TI यशवंतराव गायकवाड़ ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी उसके पड़ोसी ने उसको अपने घर के अंदर बुलाकर घटना को अंजाम दिया घटना के बाद से ही पड़ोसी नाबालिक आरोपी फरार है। सिविल अस्पताल सुसनेर में बच्ची का मेडिकल करवाये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।