सुसनेर: ग्रामीण अंचल के मतदाताओं में भी दिखा गजब का उत्साह, लोक सभा चुनाव में दी अपने मत की आहुति
सोमवार को लोकसभा चुनाव के अंतर्गत चौथे चरण में देवास शाजापुर व आगर संसदीय क्षेत्र के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके चलते ग्रामीण अंचल के मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला यहां बच्चों व बड़ों से लेकर बुजुर्ग एवं दिव्यांग भी मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपने मताधिकार का उपयोग किया साथ ही सभी से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।