बैराड़: बैराड़ पुलिस ने जुआ खेलते 6 लोगों को पकड़ा, ₹2500 और ताश की गड्डी जब्त; जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना पुलिस ने कालामण में जुआ खेल रहे 6 लोगो को पकड़कर उनके कब्जे से 2500 रुपये नकदी और ताश की गड्डी जब्त की है।पुलिस ने शुक्रवार शाम 6:30 बजे जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कालामण में कुछ लोग हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है जिस पर टीम ने दबिश दी।