शाहपुर: बरेठा घाट पर भीषण सड़क हादसे में ससुर-दामाद की दर्दनाक मौत, ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक हुई अनियंत्रित
Shahpur, Betul | Apr 8, 2026 बुधवार दोपहर करीब 2 बजे शाहपुर क्षेत्र के बरेठा घाट पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ससुर और दामाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में मातम छा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिलपटी निवासी हरदास वर्मा (55 वर्ष) अपने दामाद सुनहरी सिनोटिया (40 वर्ष) के साथ बैतूल से खेती का समान लेकर आ रहे थे।