कैराना: कांधला क्षेत्र में चोरों ने विद्युत लाइन से केबिल की चोरी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
Kairana, Shamli | Apr 14, 2026 कांधला थाने में अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाहा ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि कनियान से एलम को जाने वाली विद्युत लाइन को चोरों ने निशाना बनाया है। जहां से लगभग 900 मीटर केबिल चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में आसपास में जानकारी करने का प्रयास किया गया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।