गुना नगर: ईद-उल-अजहा पर मुस्लिम समाज ने बड़ी ईदगाह में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी
ईद के मौके पर शहर की ईदगाह और जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। प्रबंध कमेटी ने सभी व्यवस्थाएं संभाली, जबकि जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका ने सहयोग किया। ठंडे पेयजल की व्यवस्था के लिए प्रशासन का आभार जताया गया। समाजजनों ने शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कुर्बानी पर्दे में करने और अवशेषों का उचित निस्तारण करने की अपील की।