चैनपुर: चैनपुर में भक्ति और उल्लास के साथ रामनवमी मनाई गई, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Chainpur, Gumla | Mar 27, 2026 चैनपुर मुख्यालय क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का पावन पर्व रामनवमी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दुर्गा मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान के साथ मां दुर्गा एवं भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।