गैरतगंज: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में मिल रही शिकायत पर हुआ निरीक्षण
गैरतगंज तहसील स्थित श्रीनाथ वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया। शनिवार रात 9 बजे के आसपास एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिससे अधिकारी नाराज दिखे। जानकारी के अनुसार गुणवत्ता संबंधी शिकायतों के चलते सर्वेयर द्वारा पहले