शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, किशोरी 25 अप्रैल को दोपहर में घर से भर्रामई स्थित स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।