मंडला: कलेक्टर ने 31 मार्च को ज़िला कोषालय का वार्षिक निरीक्षण किया, दिए निर्देश
Mandla, Mandla | Mar 31, 2026 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने वित्त वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को शाम 4 बजे जिला कोषालय का वार्षिक निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने स्ट्रांग रूम, स्टांप रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उन्होंने फायर सेफ्टी के लिए आवश्यक उपकरण रखने के लिए कहा। इसके अलावा, उन्होंने जिला कोषालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।