मानसी: सैदपुर गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध का इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mansi, Khagaria | Feb 14, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में वाहन की ठोकर से वृद्ध का इलाज के दौरान मौत हो गया। मृतक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के वार्ड 18 निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मी यादव बताया गया। मृतक के परिजन ने बताया कि लक्ष्मी यादव गांव के सड़क पर शाम में टहल रहे थे। वही विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।