मानसी: झिकटिया गांव से रेल टिकट बना रहे अवैध कारोबारी को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
Mansi, Khagaria | Feb 12, 2024 जिले की मानसी आरपीएफ ने सोमवार को महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में छापेमारी कर रेल टिकट अवैध रूप से बनाने के आरोप में एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी ढिकटिया मछली बाजार के वार्ड 10 निवासी अनूपलाल सिंह का 38 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार बताया जा रहा है। आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली कि अवैध रेल टिकट का कारोबार किया जा रहा है।