मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने अरार थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चतरा सुरसर नदी के पुल के पास छापामारी के दौरान 368 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई में शराब की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को टेंपू वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार राज, रंजीत कुमार एवं बेचन कुमार के रूप में की गई है।