फारबिसगंज: तिरसकुंड निवासी एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने उड़ाये 52 हजार रुपया,है.पीड़ित ने दिया थाने में आवेदन
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के समौल तिरसकुंड वार्ड संख्या 11 निवासी एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात साइबर अपराधी के द्वारा फर्जी तरीके से 52 हजार रुपया निकासी कर लिए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है.पीड़ित सिकंदर कुमार दास ने फारबिसगंज थाना मेंआवेदन दे कर घटना की जानकारी देते हुए अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है.