फारबिसगंज: अवैध खनन मामले में फारबिसगंज पुलिस ने दो हाइवा को किया जब्त, जांच में जुटी पुलिस
फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध खनन कर बालू लाने के दौरान दो हाइवा को जब्त कर आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना परिसर में लगा दिया। साथ ही हिरासत में लिए गये ड्राइवर व खलासी से पूछताछ की जा रही है। फारबिसगंज डीएसपी मुकेश साह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करेगी। कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है।