फारबिसगंज: फारबिसगंज के बसगड़ा रामपुर में भूविवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी.
फारबिसगंज थाना क्षेत्र की पछियारी झिरवा पंचायत के रामपुर बसगड़ा में दो भाइयों के बीच चल रहें भूमि विवाद को लेकर एक सगे बड़े भाई ने छोटे भाई को अपने घर पर बुला कर अपने पुत्र व घर के अन्य सदस्यों के साथ मिल कर पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी. मृतक का नाम सीताराम मेहता है. घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.