फारबिसगंज: जुम्मन चौक के समीप पिकअप व बाइक के बीच हुई टक्कर में बाईक सवार एक युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के जुम्मन चौक के समीप पिकअप वाहन व बाईक के बीच हुई सीधी टक्कर में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि बाईक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाईक सवार मृतक युवक अनिल कुमार सदा पिता रवि लाल सदा जीवछपुर वार्ड संख्या 01 जिला सुपौल निवासी बताया जाता है जबकि गंभीर रूप से घायल बाईक सवार युवक पंकज कुमार मुखिया बताएं जा रहे हैं।