घाघरा: लुदगो गांव में वज्रपात से किसान की भैंस की मौत, पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
Ghaghra, Gumla | Apr 28, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के लुदगो गांव में अचानक बारिश में हुई वज्रपात से किसान जितिया उरांव का एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाबत पीड़ित किसान जितिया उरांव ने बताया कि आज सुबह अपने मवेशियों को खोलकर खेत की ओर चराने के लिए ले जा रहा था। इसी क्रम में भैंस उससे कुछ दूरी पर आगे चल रहा था। जहां बारिश के क्रम में वज्रपात हुई जिससे भैंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।