बिंदकी: दरबेशाबाद गांव में समरसेबल चलाने के लिए प्लग लगाते समय युवक करंट की चपेट में आया, सीएचसी में भर्ती कराया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव में सोमवार की सुबह लगभग 9:00 बजे घर में समरसेबल चलाने के लिए प्लग लगाते समय युवक विजय कुमार उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र रमेश करंट की चपेट में आ गया। उसने शोर मचाया तो हड़कंप मच गया। घर के सदस्यों ने काफी प्रयास कर उसे करंट से दूर किया गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।