बयाना: टेक्नीशियन से मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
बयाना सब डिवीजन के कनावर बिजली सब स्टेशन पर एक टेक्नीशियन से मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कनावर निवासी अरविन्दर (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।