फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के पिपरथरा में युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ की छेड़छाड़ व मारपीट
फरीदपुर थाना क्षेत्र के पिपरथरा में युवक द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर महिला को युवक ने जमकर बेहरमी से पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जारही है।