गुण्डरदेही: विकासखंड गुण्डरदेही में ग्राम पंचायत देवरी ख, मचौद, सांकरी, परना में 04 पंच पद के लिए कल होगा निर्वाचन
उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत विकासखंड गुण्डरदेही में ग्राम पंचायत देवरी ख, मचौद, सांकरी, परना में 04 पंच पद के लिए निर्वाचन किया जाएगा। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है, गाँव में भी चुनाव को लेकर काफ़ी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, सभी उम्मीदवारों ने चुनाव जीतने के लिए काफ़ी मेहनत किए हैं, चुनाव को लेकर भी गाँव वालों ने शांतिपूर्वक चुनाव होने की बात कही है वही किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके लिए शासन प्रशासन द्वारा पुख़्ता इंतज़ाम कियागाया है।