बिधूना: कस्बा के दिबियापुर रोड स्थित उप मंडी समिति में बारिश से मंडी परिसर में जलभराव, आढ़ती हुए परेशान, बोले लोग
बिधूना। मंगलवार को हुई बारिश ने उप मंडी समिति में जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। परिसर में बारिश का पानी भर गया। इससे व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा मोहल्ला लोहा मंडी की एक गली में बारिश का पानी भर गया।कस्बे के दिबियापुर रोड स्थित उपमंडी समिति परिसर में जलभराव के चलते गल्ला व्यापारियों को अपनी दुकानें देर से खोलनी पड़ी