भोरे: भोरे में दो जगहो पर छापेमारी एक 1110 बोतल देशी शराब बरामद, दो महिला कारोबारी फरार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में छापेमारी कर 1110 बोतल बंटी बबली नामक देसी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई में दो महिला कारोबारी फरार बताई जा रही है। पहली कार्रवाई कल्याणपुर मुसहर टोली गांव में की गई। जहां से 6 पेटी शराब बरामद किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई हुस्सेपुर पुरानी बाजार में कि गई।