दमोह: होमगार्ड ग्राउंड के पीछे सूखे बांसों में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल ने पाया काबू, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Apr 18, 2026 दमोह शहर में शनिवार दोपहर होमगार्ड ग्राउंड के पीछे सूखे बांसों के ढेर में अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और दूर तक धुआं दिखाई दिया। सूचना पर होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट हर्ष कुमार जैन मौके पर पहुंचे। दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से पास स्थित होमगार्ड कार्यालय सुरक्षित बच गया।