सदर: वाराणसी में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवाओं के बाद झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित
वाराणसी। शहर में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम के इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़क पर चल रहे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।