सहारनपुर: नगरायुक्त ने सफाई संबंधी समस्याओं के समाधान की गंभीरता से करने की अपील की
नगर निगम में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जनसुनवाई के दौरान आयी साफ-सफाई से सम्बंधित समस्याओं के लिए नगरायुक्त शिपू गिरि ने स्वास्थय विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कराकर अविलंब समस्याओं के निदान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई सम्बंधी समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेकर उनका समाधान कराएं।