मांगरौल: मांगरोल में 29 मई को 132 केवी जीएसएस के मेंटेनेंस के चलते बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
Mangrol, Baran | May 28, 2025 मांगरोल नगर में 29 मई गुरुवार को जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 132 केवी जीएसएस पर मेंटेनेंस और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मांगरोल शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के साथ बमोरी कला, ईश्वरपुरा, मुंडला, बोहत, और सीसवाली के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।