मांगरौल: मांगरोल में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, लोगों ने लगाए देशभक्ति के नारे
Mangrol, Baran | May 26, 2025 भारतीय सेवा के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सोमवार को मांगरोल में विशाल भव्य तिरंगा रैली निकाली गई इस रैली में सैकड़ो लोग शामिल हुए ।तपती गर्मी के बावजूद लोगों ने पूरे जोश के साथ वंदे मातरम और देशभक्ति के गगन भेदी नारे लगाए। रैली में स्काउट गाइड बच्चों और युवाओं समेत जप्रतिनिधियो ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।