करपी: मुरारी गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार
Karpi, Arwal | Jun 3, 2026 मुरारी गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे 30 वर्षीय उपेंद्र कुमार को करपी पुलिस ने बुधवार को शाम 4:00 बजे गिरफ्तार कर लिया।युवक गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा था जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 को दे दी गई। सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।