शाहजहांपुर: दबंगों पर फायरिंग का मामला, दबंग ने स्वीकारा- कहा- तुम्हारे घर के पास नहीं, यहां पर फायर किया
शाहजहांपुर में दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमला कर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी हथियार लिए दिख रहे हैं और फायरिंग की बात स्वीकार कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं है। रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे वीडियो सामने आया है।