हाथरस: सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ वायरल पोस्ट से संबंधित एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवगत कराना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध तमंचा के साथ एक युवक की वायरल पोस्ट संज्ञान में आयी थी। उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा वायरल पोस्ट में दिख रहे गांव नगला सड़क निवासी अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कोतवाली प्रभारी हाथरस गेट को निर्देशित किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।